Advertisement

उज्जैन पहुंचे CM चौहान, हेलीपैड पर जेलकर्मी से बोले-

उज्जैन पहुंचे सीएम चौहान, हेलीपैड पर जेलकर्मी से बोले-

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

रोओ मत, तुम्हारा भाई तुम्हारे साथ है…

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन:प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सोमवार दोपहर को पत्नी साधनसिंह के साथ महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल की पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। उनके सुबह 10 बजे आने का कार्यक्रम था, लेकिन वे करीब एक घंटे देरी से हेलीपेड पर उतर सके। सुबह से उनके आने की तैयारी रही। वे निजी यात्रा पर आए हैं।

Advertisement

हेलीपेड पर जेल कर्मी सीएम से मिले। एक जेल कर्मी रो पड़ा। उसने कहा बेटी की शादी है और पैसे नहीं मिले। सीएम ने कहा रोओ मत, तुम्हारा भाई तुम्हारे साथ खड़ा है। उन्होंने तुरंत कार्रवाई के निर्देश जेल अधिकारियों को दिए। महापौर मुकेश टटवाल, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा, सोनू गहलोत आदि थे।

पत्नी साधना सिंह के साथ गर्भगृह में किया अभिषेक

Advertisement

चर्चा है कि मुख्यमंत्री चौहान की पत्नी साधनासिंह ने इस बार श्रावण मास में कथा कराई थी। इसकी पूर्णाहुति पर भी पूजन का आयोजन रखा गया था। सीएम ने स्वागत के लिए खड़े भाजपा नेताओं से पूछा क्या हाल है। घटिया से भाजपा के उम्मीदवार सतीश मालवीय ने शाल ओढ़ाकर स्वागत किया तो बोले महाकाल महाराज की जय…।

 

Related Articles

Write a review