संसद सत्र : राज्यसभा से 37 सदस्यों की विदाई

नई दिल्ली। राज्यसभा में बुधवार को पीएम मोदी ने रिटायर हो रहे 37 सांसदों को अपने भाषण में विदाई दी। उन्होंने कहा कि इन सदस्यों ने सदन की गरिमा बढ़ाई है। इनका जाना खल रहा है। संसद के बजट सत्र के दूसरे फेज में बुधवार को निलंबित 8 सांसदों का सस्पेंशन हटा दिया गया है। राज्यसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में सदस्यों के सवालों का जवाब दिया। इसके बाद विनियोग विधेयक सदन में पेश किया।

असम: भाजपा 89 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
असम विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी आज कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। पार्टी 89 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने बताया कि एजीपी 26 सीटों पर, बीपीएफ 11 सीटों पर और भाजपा बाकी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बुधवार को संसदीय बोर्ड की बैठक में अंतिम नाम फाइनल हो सकते हैं। लिस्ट देर रात आ सकती है।









