उज्जैन : महिलाओं के विरोध के बीच फरार सटोरिये के मकान टूटे …

उज्जैन। गीता कालोनी में रहने वाले फरार ईनामी सटोरिये का मकान तोडऩे पहुंची नगर निगम और पुलिस की टीम को सुबह महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस ने महिलाओं को हटाकर मकान तोडऩे की कार्रवाई शुरू की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सीएसपी विनोद मीणा ने बताया रवि पमनानी निवासी गीता कालोनी के घर से करोडों के सोने के आभूषण, 22 लाख रुपए बरामद किये थे। रवि पमनानी घर से फरार हो गया था। मंगलवार को पुलिस और नगर निगम की टीम रवि पमनानी का गीता कालोनी स्थित मकान तोडऩे पहुंचे जिन्हें रवि के घर में मौजूद महिलाओं ने कोर्ट का स्टे दिखाकर कार्रवाई रूकवा दी।
पुलिस ने महिलाओं को पकड़कर थाने भेजा
गीता कालोनी में मकान तोडऩे की कार्रवाई के दौरान घर में मौजूद महिलाओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया। पुलिस पर कई प्रकार के आरोप भी लगाये। महिला पुलिसकर्मियों की मदद से विरोध करने वाली महिलाओं को पकड़कर थाने भेजा गया और मकान तोडऩे की कार्यवाही शुरू कराई गई।










