Advertisement

उज्जैन में फोन पर तीन तलाक

बेटी होने के बाद दो महीने से लेने नहीं आया था पति

 

Advertisement

रतलाम में हुई थी शादी, महाकाल थाना पुलिस ने किया केस दर्ज

उज्जैन। दो माह पहले डिलेवरी के लिये मायके आई महिला को पति ने फोन पर तीन तलाक बोलकर छोड़ दिया। महिला ने महाकाल थाने पहुंचकर पति के खिलाफ केस दर्ज कराया।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि आयशा बेलिम पति जावेद बेलिम 21 वर्ष निवासी अशोक नगर ग्रीन सिटी रतलाम का 22 जून 21 को जावेद से निकाह हुआ था।

26 मई को आयशा डिलेवरी के लिये उज्जैन स्थित मायके आई और बच्ची को जन्म दिया। दो माह बीतने के बाद भी पति जावेद पिता जाकिर उसे लेने नहीं आया और कल फोन पर पुराने झगड़े की बात को लेकर विवाद के बाद मुस्लिम रिवाज के अनुसार उसने फोन पर ही तीन बार तलाक बोलकर संबंध विच्छेद कर लिया। आयशा ने पति जावेद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें