Advertisement

उज्जैन : शहर में दो स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, नगर निगम की तैयारी

निगमायुक्त गुप्ता ने किया दौरा, सुरक्षा के निर्देश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व प्रतिनिधि.उज्जैन। शहर में दो स्थानों पर प्रशासन द्वारा गणेश मूर्ति विसर्जन की तैयारी की जा रही है। उक्त व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को निगमायुक्त गुप्ता द्वारा हीरा मिल स्थित कुंड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त गुप्ता ने विसर्जन स्थल पर लोगों की सुरक्षा के साथ अन्य सारी व्यवस्थाएं भी आज ही पूर्ण करने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि नदियों में प्रदूषण को रोकने के लिए शासन स्तर पर सख्त निर्देश है कि प्रतिमाओं का विसर्जन विशेष कुंड में कराया जाए। इसका पालन कराने के लिए उज्जैन नगर निगम द्वारा शहर में हीरा मिल स्थित कुंड और केडी पैलेस दो स्थानों को चिन्हित किया गया है। वहीं हर साल की तरह इस बार भी गणेशोत्सव के दौरान शिप्रा नदी घाटों पर मूर्ति विसर्जन प्रतिबंधित रहेगा।

Advertisement

बेरिकेडिंग की व्यवस्था

मूर्ति विसर्जन स्थल पर पर्याप्त घेराबंदी व सुरक्षा की व्यवस्था रहेगी। पहले से ही चिन्हांकित विसर्जन स्थल पर क्रेन की व्यवस्था रहेगी, ताकि मूर्ति विसर्जन के बाद उसका अवशेष बाहर निकाला जा सकेगा।

Advertisement

19 सितंबर को होगा विसर्जन– अनंत चतुर्दशी के दिन यानी 19 सितम्बर को बप्पा की विदाई होगी। हिंदू शास्त्र के अनुसार इस दिन गणेश प्रतिमाओं को विधि विधान से पूजन कर नदी, जलाशयों में विसर्जन किया जाता है। इस दिन हजारों को संख्या में लोग अपने घरों में विराजित गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए लाते है।

सिर्फ 10 लोगों को अनुमति: प्रतिमा विसर्जन के लिए शासन की गाइडलाइन के अनुसार केवल दस लोग ही एक समूह में प्रतिमाएं लेकर जा सकेंगे। चल समारोह की अनुमति नहीं होगी।

पौधारोपण हर विभाग के लिये महत्वपूर्ण एक्टिविटी : आईजी

उज्जैन। पौधारोपण पर्यावरण के लिये महत्वपूर्ण है साथ ही पुलिस विभाग के लिये भी अच्छी एक्टिविटी है। टीम भावना से किये गये कामों में सफलता भी मिलती है। यह बात आईजी संतोष सिंह ने पुलिस लाइन में पौधारोपण के बाद अक्षर विश्व से चर्चा में कही। आईजी सिंह ने कहा कि पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश के क्रम में पुलिस विभाग द्वारा पौधारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। दो दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम अंतर्गत पुलिस थानों व कार्यालयों में भी साफ सफाई की जायेगी। पुलिस लाइन में आईजी सिंह के अलावा एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ला, एएसपी आकाश भूरिया, डीएसपी अरविंद सिंह तोमर, जे.पी. आर्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Write a review