Advertisement

अज्ञात कार की टक्कर से युवक की मौत, बेटी और दोस्त घायल

उज्जैन। होली की शाम ढाबे से खाना खाकर लौट रहे लोगों को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई।
घटना के मुताबिक भैरवगढ़ थाने के गणेश नगर निवासी संजय पिता अंबाराम मीणा (30) बुधवार शाम को बेटी साक्षी (8) और मित्र राकेश पिता रमेश (35) निवासी जावरा के साथ उन्हेल रोड पर पेट्रोल पंप के पास स्थित ढाबे पर खाना खाने गया था। वहां से लौटते वक्त शाम करीब 8 बजे पीछे से आ रही अज्ञात कार ने तीनों को टक्कर मार दी। जिससे संजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साक्षी और राजेश बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोग तीनों को लेकर चरक अस्पताल पहुंचे। जहां साक्षी और राजेश का इलाज चल रहा है। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद संजय का शव परिजनों को सौंप दिया गया। संजय श्रमिक है और मकान निर्माण की मजदूरी करता है।

Advertisement

आयशर ने मारी टक्कर

उज्जैन। नागझिरी थाना क्षेत्र में ग्राम चंदेसरी ब्रिज के आगे बायपास पर अज्ञात आयशर वाहन चालक ने कार क्रमांक एमपी 04 सीएस 7875 को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार फरियादी अंशु पिता सतीश चौरसिया (27) निवासी रानी मोहल्ला गंज, सीहोर, संजय पिता मदनलाल राठौर निवासी सीहोर, योगेश पिता श्याम जायसवाल निवासी सोनकच्छ, देवास, हीरालाल पिता कालूराम यादव निवासी भगवती कॉलोनी, सीहोर घायल हो गए। नागझिरी पुलिस ने केस दर्ज किया है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें