Advertisement

उज्जैन: संघ के वरिष्ठ प्रचारक गोपालजी येवतीकर का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलिन

संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्री येवतीकर का निधन

Advertisement

उज्जैन: संघ के वरिष्ठ प्रचारक गोपालजी येवतीकर का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलिन

मुख्यमंत्री ने संघ कार्यालय आराधना कार्यालय पहुंचकर अर्पित की पूष्पांजलि

Advertisement

उज्जैन। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक गोपालरावजी येवतीकर का बुधवार को निधन हो गया। चक्रतीर्थ पर आपके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। इसके पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्रीशिवराज सिंह चौहान ने संघ कार्यालय आराधना भवन पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान संघ के विभिन्न प्रचारक और भाजपा नेता उपस्थित रहे।

चक्रतीर्थ पर आयोजित शोकसभा की अध्यक्षता मध्य क्षेत्र के क्षेत्र संघचालक अशोकजी सोहनी ने की। आपने बताया कि गोपालरावजी येवतीकर शिक्षक थे और वर्ष 1960 में संघ से जुडऩे के बाद प्रचारक का दायित्व निभा रहे थे। आप वनवासी कल्याण आश्रम, राष्ट्रीय सिख संगत के विभिन्न दायित्वों पर रहे और राष्ट्रीय स्तर पर काम किया। शोकसभा को वनवासी कल्याण आश्रम मध्य भारत के महामंत्री योगीराज जी परते ने भी संबोधित किया। आपने गोपालजी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

Advertisement

बुधवार प्रात: से गोपालजी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिये संघ के देवासगेट स्थित कार्यालय आराधना भवन में रखा गया। दोपहर 2 बजे अंतिम यात्रा यहां से निकली। बुधवार प्रात: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से उज्जैन आये और सीधे संघ कार्यालय पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि गोपालजी भाई साहब का मंगलवार को ही फोन आया था। आज उनका दुखद निधन हो गया। श्रद्धासुमन अर्पित करने आया हूं। मैंने उनका सानिध्य पाया,उनके साथ कार्य भी किया है। उनका कहा मेरे लिए अटल वाक्य होते थे।

विशेष…..शोकसभा 4 दिसंबर को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ महानगर,उज्जैन के संघचालक श्रीपाद जोशी ने बताया कि शोकसभा 4 दिसंबर को सायं 5 बजे लोकमान्य टिळक विद्यालय, नीलगंगा, उज्जैन स्थित राजाभाउ महाकाल सभागृह में सम्पन्न होगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें