कतिया समाज की धार्मिक यात्रा शुरू, 60 से अधिक महिलाएं शामिल हुईं

उज्जैन। अधिक मास के उपलक्ष्य में कतिया समाज युवा संगठन द्वारा आयोजित पांच दिवसीय धार्मिक यात्रा का शुभारंभ 28 जुलाई को राधा कृष्ण मंदिर कतिया बाखल से हुआ। प्रथम दिवस यात्रा रूद्रसागर, पुष्कर सागर, क्षीरसागर, गोवर्धन सागर, रत्नाकर सागर, विष्णु सागर होते हुए पुरुषोत्तम सागर पर समाप्त हुई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
मीडिया प्रभारी मितेश नागमोतिया ने बताया कि यात्रा में समाज की 60 से अधिक महिलाएं शामिल हुई। इस अवसर पर युवा संगठन के अध्यक्ष घनश्याम नागमोतिया, योगेश बागले, भारत शोभाकार, राकेश मोगरकार, नितिन बागले, जितेंद्र सिसौदिया, लोकेश नोगरे, सुजल सूर्यवंशी, राज गुजरिया एवं समाज के अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
Advertisement









