Advertisement

कनाडा में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी

कनाडा से जारी तनाव के बीच विदेश मंत्रालय ने कनाडा में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है.विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी में कहा कि कनाडा में भारत विरोधी गतिविधियों और राजनीतिक तौर पर प्रेरित हेट क्राइम और आपराधिक हिंसा के बढ़ने के चलते भविष्य में वहां की यात्रा करने वाले और वहां मौजूद सभी भारतीयों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

Advertisement

विदेश मंत्रालय ने कनाडा के ओटावा में भारतीय नागरिकों को भारतीय उच्चायुक्त या टोरंटो में कॉन्सुलेट जनरल ऑफ इंडिया में रजिस्ट्रेशन करवाने की सलाह दी है.

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा की संसद में एक बयान दिया था, जिसमें भारत सरकार पर खालिस्तानी अलगाववादी, हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल होने का शक जताया.

Advertisement

ट्रूडो ने कहा था कि खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की हत्या और भारत सरकार के एजेंटों के बीच संबंध के आरोपों का कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं. हालांकि, भारत सरकार ने तुरंत ही कनाडा सरकार के उन दावों को खारिज कर दिया था.

इसके बाद कनाडा ने टॉप भारतीय राजनयिक को देश छोड़ने का आदेश दिया था. जवाब में भारत ने भी कनाडा के राजनयिक को देश छोड़ने का आदेश दिया है. विदेश मंत्रालय ने कनाडा के राजयनिक को 5 दिनों में भारत छोड़ने का आदेश दिया है.

Advertisement

इसके बाद कनाडा ने अपने देश के नागरिकों को जम्मू-कश्मीर और भारत के दूसरे हिस्सों की यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की एडवाइजरी जारी की थी.

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें