Popup Image
Advertisement

कबड्डी मैच में 20 वर्षीय छात्र स्टूडेंट की हार्ट अटैक से मौत

इंदौर शहर में एक स्टूडेंट की मौत खेलते.खेलते हो गई। वह मैदान में कबड्डी का मैच खेल रहा था। तभी अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई, वह जमीन पर बेसुध होकर गिर गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ये सुनकर वहां मौजूद अन्य स्टूडेंट्स और टीचर्स के होश उड़ गए।

Advertisement

इंदौर के वैष्णव इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट में पढ़ने वाले 20 वर्षीय स्टूडेंट का नाम तेजस चौबे था, वह बीबीए फायनल ईयर का सटूडेंट था। जो कबड्डी मैच में सिलेक्शन राउंड के तहत खेल रहा था। तभी अचानक उसे उल्टी हुई और वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गया।

जैसे ही स्टूडेंट नीचे गिरा, उसे तुरंत उठाकर अन्य साथी समीप के एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने सीपीआर भी दिया, लेकिन स्टूडेंट की मौत हो चुकी थी।जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में लिया, उधर डॉक्टरों का कहना है कि स्टूडेंट को कार्डियेक अरेस्ट आया होगा, उसकी अचानक खेलते.खेलते हार्टअटैक आने से मौत हो गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें