Advertisement

करिश्मा कपूर का दमदार कमबैक, पुलिस अफसर बन ‘ब्राउन’ में दिखेगा एक्शन अवतार

करिश्मा कपूर आखिरी बार 2024 में ‘मर्डर मुबारक’ में स्क्रीन पर दिखी थीं। रोमांटिक रोल्स से घर-घर में पहचान बनाने वाली ये एक्ट्रेस अब ‘ब्राउन’ में धमाकेदार एंट्री मारने वाली हैं। इस वेब सीरीज का टीजर रिलीज हो चुका है और फैंस इसे देखकर काफी एक्साइटेड हैं।

Advertisement

पुलिस वाले अवतार में दिखेंगी करिश्मा

‘ब्राउन’ में करिश्मा कपूर एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाती नजर आएंगी। टीजर के अनुसार वो रीटा ब्राउन नाम की ईमानदार पुलिस अधिकारी बनेंगी, जो एक काफी सीरियस केस की जांच में जुटी है। उनका पर्सनल लाइफ भी काफी उलझा हुआ है, लेकिन अपनी ड्यूटी को वो पूरी ईमानदारी से निभाती हैं।

‘सिटी ऑफ डेथ’ से ली गई है कहानी

‘ब्राउन’ की स्टोरी 2016 में अभेक बरुआ द्वारा लिखे गए उपन्यास ‘सिटी ऑफ डेथ’ से इंस्पायर्ड है। रीटा ब्राउन एक शार्प पुलिस अधिकारी है जो अपने आस-पास की दुनिया से काफी परेशान है। साथ ही वो शराब की लत से भी जूझ रही है। टीजर देखने पर ये सीरीज एक साइकोलॉजिकल क्राइम ड्रामा लग रही है।

Advertisement

कब आएगी सीरीज?

‘ब्राउन’ में सिर्फ करिश्मा ही नहीं, बल्कि हेलेन भी एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर रही हैं। इसके अलावा सोनी राजदान, सूर्या शर्मा और के.के. रैना भी अहम रोल्स में दिखेंगे। हालांकि अभी तक इस वेब सीरीज की रिलीज डेट का कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है।

Advertisement

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें