Advertisement

सीधी में ओडिशा पुलिस टीम पर हमला

फायरिंग कर NDPS आरोपी को छुड़ाया

Advertisement

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में रीवा-सीधी सीमा पर स्थित छुहिया घाटी में मंगलवार दोपहर ओडिशा पुलिस की टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया। चार गाड़ियों में आए बदमाशों ने पुलिस वाहन को घेर लिया और NDPS मामले के आरोपी आदित्य मिश्रा को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर फरार हो गए। घटना दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है।

चार गाड़ियों से पहुंचे बदमाश

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, ओडिशा पुलिस की टीम NDPS मामले में गिरफ्तार आदित्य मिश्रा को ओडिशा से रीवा जिला न्यायालय में पेशी के लिए लेकर आ रही थी। टीम जब छुहिया घाटी से गुजर रही थी, तभी चार वाहनों में सवार बदमाशों ने पुलिस वाहन को घेर लिया।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर तीन बार फायरिंग की। इसके अलावा बेसबॉल बैट से भी पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया। इसके बाद बदमाश आरोपी आदित्य मिश्रा को अपने साथ लेकर मौके से फरार हो गए।

Advertisement

8 पुलिसकर्मी थे टीम में

घटना के समय पुलिस टीम में कुल 8 पुलिसकर्मी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि टीम के पास AK-47, पिस्टल समेत अन्य हथियार भी थे। इसके बावजूद हमलावर आरोपी को छुड़ाकर भागने में सफल रहे।

फायरिंग और मारपीट की घटना के बावजूद अभी तक किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

सीधी SP मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही सीधी के पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी मौके पर पहुंचे। आसपास के थानों की पुलिस को भी अलर्ट कर रवाना किया गया। पुलिस ने छुहिया घाटी और आसपास के इलाकों में संदिग्ध वाहनों की तलाश शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वारदात के बाद बदमाशों की गाड़ियां मैहर जिले की ओर रवाना हुई हैं। पुलिस संभावित रास्तों पर वाहनों की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

घटना के बाद छुहिया घाटी समेत आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है। पुलिस टीम हमलावरों और फरार NDPS आरोपी की तलाश में जुटी है। मामले में फायरिंग, पुलिस वाहन को घेरने और आरोपी को हिरासत से छुड़ाने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें