Advertisement

कर्ज में युवक ने खा लिया जहर

लंपी वायरस से भैंसें मरी, कर्ज में युवक ने खा लिया जहर

Advertisement

उज्जैन।भैंस का व्यापार करने वाले युवक ने कर्ज से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।

डूंगरसिंह पिता पर्वतसिंह 45 वर्ष निवासी जयसिंहपुरा भैंस खरीदने-बेचने का धंधा करता था। पिछले दिनों डेढ लाख रुपये कीमत की दो भैंसें लंबी वायरस की चपेट में आईं और उनकी मृत्यु हो गई।

Advertisement

कर्जा होने से परेशान डूंगरसिंह ने जहर खा लिया और घर पहुंचकर बेटे रोहित के साथ खाना खाया उसी दौरान डूंगर सिंह की तबियत बिगड़ी। परिजन उसे प्रायवेट अस्पताल ले गये जहां उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पुलिस पता लगा रही है कि डूंगरसिंह ने जहर क्यों खाया।

शराबी घर में मृत मिला

Advertisement

उज्जैन। पंवासा पुलिस ने शराबी की लाश घर से बरामद कर शव का पीएम कराया है। जगदीश खत्री पिता उमराव सिंह 50 वर्ष निवासी पंवासा शराब पीने का आदी था और मजदूरी करता था। पत्नी व बेटा 20 वर्ष से उससे अलग राउ में रहते थे। कल जगदीश की लाश घर में पड़ी देखकर पडोसियों ने इसकी सूचना पंवासा थाने पर दी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव का पीएम कराया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें