Advertisement

कर्मचारी ने फांसी लगाई

उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने गुरुवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उक्त कर्मचारी किडनी की बीमारी से ग्रसित था और महीने में 7 से 8 बार उसका डायलिसिस होता था। मृत कर्मचारी का नाम दिलीप पिता बाबूलाल रूसी (45) है। दिलीप रूसी वाल्मीकि कॉलोनी में परिवार के साथ रहता है, वह विक्रम विवि में सफाईकर्मी था। गुरुवार रात दिलीप की पत्नी और बेटा बाजार गए थे। लौटे तो देखा कि दिलीप फर्श पर पड़ा है, उसके गले में फांसी का फंदा लगा था। संभवत: वजन की वजह से फंदा टूटा और दिलीप फर्श पर आ गिरा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Write a review