Advertisement

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने दिया इस्तीफा

केरल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी चाको ने बुधवार को पार्टी को करारा झटका देते हुए इस्तीफा देने की घोषणा की। कांग्रेसी नेता पीसी चाको ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा है।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नेता पीसी चाको खुद इस्तीफा देने का एलान किया। उन्होंने कहा, ”मैंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है और अपना इस्तीफा पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है।”

Advertisement

इस्तीफे की घोषणा के बाद पीसी चाको ने कहा, मैं पिछले कई दिनों से इस पर विचार कर रहा था। केरल विधानसभा चुनाव में लोग चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी जीते, लेकिन कांग्रेस में गुटबाजी के चलते यह संभव नहीं है। केरल कांग्रेस की टीम के साथ काम करना मुश्किल है। इसके बाद मैंने इस्तीफा देने का फैसला लिया।  चाको ने इस्तीफे को लेकर अधिक कुछ नहीं कहा है, लेकिन माना जा रहा है कि केरल की त्रिशुर संसदीय सीट का लोकसभा में प्रतिनिधित्व करने वाले चाको टिकट वितरण से नाराज थे।पीसी चाको केरल की त्रिशूर लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। बता दें कि 140 सदस्यीय केरल विधानसभा के लिए चुनाव 6 अप्रैल को होगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें