Advertisement

किशोरी को घर से बुलाकर खंडहर में दुष्कर्म

दूसरी बार जबरन चलने को कहा तो किशोरी ने परिजनों को बताई आपबीती

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:हामूखेड़ी में रहने वाली किशोरी से गांव के ही युवक ने 4 दिसंबर को घर से बुलाकर खंडहर पड़े मकान में दुष्कर्म किया। चार दिन बाद बदमाश उसे दूसरी बार साथ चलने का दबाव बनाने लगा तो किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई और नागझिरी थाने में केस दर्ज कराया।

पुलिस ने बताया कि हामूखेड़ी में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी को गांव में रहने वाले किशोर पिता बालू वर्मा ने 4 दिसंबर की सुबह 3 बजे घर से बाहर बुलाया और अपने साथ विष्णु भाट के खंडहर पड़े मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

Advertisement

कल शेखर ने किशोरी को अकेला पाकर फिर से साथ चलने का दबाव बनाया तो उसने परिजनों को आपबीती सुनाई जिसके बाद वह थाने पहुंची और शेखर के खिलाफ धारा 376, पास्को एक्ट और एस्ट्रोसिटी की धाराओं में केस दर्ज कराया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें