कुछ दिन ऐसा ही रहेगा मौसम, रात का तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

कुछ दिन ऐसा ही रहेगा मौसम, रात का तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, सामान्य से 1.3 कम
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
सर्द हवा तेज, छाया कोहरा, लोग घरों में कैद…
अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:नए साल के प्रारंभ से अब तक तेज ठंड से राहत नहीं मिली सकी है। रविवार सुबह से शहर में कोहरा छाया रहा और तेज हवाओं ने कड़ाके सर्दी का अहसास करवाया। बादलों के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी रही थी। शनिवार को शहर में तेज गति से चलती ठंडी हवाओं की वजह से दिनभर लोग ठिठुरते रहे। हालांकि कुछ देर के लिए सूरज निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। रविवार सुबह से कंपकंपाने वाली ठंड रही। तेज हवा ने काफी ठिठुरन पैदा कर दी। इसका असर जनजीवन पर भी दिखा। ठंड ने कपकंपाने पर मजबूर किया। मौसम में नमी बनी हुई थी।
हवा की गति 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई
मौसम वैज्ञानिकों ने दो-तीन दिए ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार जताए हैं। जनवरी के पहले सप्ताह में पिछले चार दिन से लगातार ठंड का अहसास बढ़ा है। मौसमी सिस्टम के कारण नमी ज्यादा आ रही है। जब ऐसी स्थिति हो तब घना कोहरा छा जाता है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर के कारण भी सिस्टम से ज्यादा नमी आ रही है। शनिवार को भी दिन का तापमान सामान्य से ४.७ डिग्री कम रहा।
हवा की गति 08 से 10 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। दोपहर बाद धूप निकलने से कुछ राहत मिली। अधिकतम तापमान 22 .2 डिग्री रहा। शनिवार – रविवार की रात को न्यूनतम तापमान १२.५.डिग्री दर्ज किया गया। ठंड़ कड़ाके की है,लेकिन मौसम को खुशनुमा बना दिया। वातावरण हिल स्टेशन जैस बना हुआ है।









