Advertisement

कूरियर कंपनी की फ्रेंचाइजी के नाम पर 7.34 लाख रुपए की ठगी

उज्जैन। कूरियर कंपनी की डिलीवरी एजेंट फ्रेंचाइजी देने के नाम पर जनरल स्टोर्स संचालक से 7 लाख 34 हजार से अधिक की धोखाधड़ी हो गई। महिदपुर रोड पुलिस के अनुसार महिदपुर रोड निवासी रोहन पोरवाल जनरल स्टोर्स संचालित करते हैं। उन्होंने 7 जनवरी 2026 को कूरियर फ्रेंचाइजी लेने के लिए एक वेबसाइट के माध्यम से संपर्क किया था। अगले दिन उनके पास मयंक गुप्ता नामक व्यक्ति का कॉल आया।

Advertisement

उसने खुद को कूरियर कंपनी का अधिकारी बताते हुए कहा कि कंपनी की शर्तों के अनुसार खाते में फीस जमा करानी होगी जिससे भविष्य में बड़ा मुनाफा होगा। इसके बाद पीडि़त के पास प्रियंका सिंह महिला का फोन आया। उसने मयंक गुप्ता से हुई बातचीत का हवाला देते हुए फ्रेंचाइजी कन्फर्म की। इसके बाद रजिस्ट्रेशन, सिक्योरिटी डिपॉजिट, ब्रैंड लाइसेंस मनी, स्टोर इंस्टॉलेशन, टीम विजिट बताते हुए 7,34,160 रुपए जमा करा लिए गए। यह पूरी राशि अंधेरी वेस्ट (मुंबई) स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के खातों में ट्रांसफर करवाई गई थी। इसके बाद आरोपियों ने बातचीत बंद कर दी। धोखाधड़ी का पता चलने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें