Advertisement

क्या आप भी हैं सिर की खुजली से हैं परेशान

गर्मी का मौसम केवल शरीर ही नहीं, बल्कि सिर की त्वचा यानी स्कैल्प के लिए भी कई समस्याएं लेकर आता है। बढ़ते तापमान, पसीने और उमस के कारण स्कैल्प में खुजली, दुर्गंध, डैंड्रफ और बाल झडऩे जैसी परेशानियां बढ़ जाती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, बेहतर साफ-सफाई, संतुलित आहार और सही हेयर केयर अपनाकर इस समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है।

 

Advertisement

क्यों बढ़ जाती है स्कैल्प इचिंग?
जून में उमस का मौसम बैक्टीरिया और फंगस के पनपने के लिए अनुकूल माना जाता है। इस दौरान सिर की त्वचा से अधिक पसीना और प्राकृतिक तेल निकलता है। जब यह तेल, पसीना और धूल-मिट्टी मिलकर स्कैल्प पर जमा हो जाते हैं, तो बैक्टीरिया तेजी से बढऩे लगते हैं, जिससे खुजली और जलन की समस्या पैदा होती है।

विशेषज्ञों के अनुसार लंबे समय तक धूप में रहना, प्रदूषण, बार-बार तापमान में बदलाव और पहले से मौजूद डैंड्रफ भी इस समस्या को बढ़ा सकते हैं।

Advertisement

उमस से बढ़ती हैं ये परेशानियां
स्कैल्प पर लंबे समय तक नमी बने रहने से कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं, जिनमें शामिल हैं-

 लगातार खुजली और जलन।

Advertisement

स्कैल्प पर दाने या मुंहासे।

सफेद या पीले रंग की परतें।

बालों से दुर्गंध आना।

बालों का पतला होना और झडऩा।

सेबोरिक डर्मेटाइटिस जैसी समस्या।

स्कैल्प में खुजली के प्रमुख कारण और बचाव

1. अत्यधिक पसीना : गर्मी में ज्यादा पसीना आने से स्कैल्प पर गंदगी जमा होने लगती है, जिससे खुजली बढ़ सकती है।

बचाव: पर्याप्त पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें तथा स्कैल्प की नियमित सफाई रखें।

2. डैंड्रफ:

गर्मियों में फंगस और यीस्ट की सक्रियता बढऩे से डैंड्रफ की समस्या गंभीर हो सकती है।

बचाव: एंटी-डैंड्रफ शैंपू का उपयोग करें और सिर की त्वचा को साफ रखें।

3. तेज धूप

लंबे समय तक धूप में रहने से सन एलर्जी और अत्यधिक पसीने के कारण स्कैल्प प्रभावित हो सकता है।

बचाव: बाहर निकलते समय टोपी, दुपट्टा या कैप का इस्तेमाल करें।

4. खराब रक्त संचार

सिर की त्वचा में रक्त संचार कम होने पर गंदगी और मृत कोशिकाएं जमा होने लगती हैं।

बचाव: हल्की तेल मालिश करें और कुछ समय बाद बाल धो लें। स्कैल्प ब्रश का उपयोग भी फायदेमंद हो सकता है।

5. पोषण की कमी

असंतुलित खानपान और जंक फूड का अधिक सेवन भी स्कैल्प की सेहत को प्रभावित करता है।

बचाव: आहार में हरी सब्जियां, फल, मेवे, हेल्दी फैट और एंटीऑक्सिडेंट युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें।

6. गलत हेयर केयर आदतें

गीले बाल बांधना, लंबे समय तक स्टाइलिंग उत्पादों का इस्तेमाल करना और बालों की सही सफाई न करना भी खुजली का कारण बन सकता है।

बचाव: गीले बाल न बांधें, स्टाइलिंग उत्पादों का सीमित उपयोग करें और समय-समय पर बालों को अच्छी तरह साफ करें।

ये बातें ध्यान रखें
विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मियों में स्कैल्प की साफ-सफाई, संतुलित आहार और पर्याप्त हाइड्रेशन सबसे प्रभावी उपाय हैं। यदि खुजली लगातार बनी रहे, स्कैल्प में लालिमा या घाव दिखाई दें, तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें