Advertisement

क्रिसमस पर्व की खुशियां….

रात 12 बजे मनाया प्रभु यीशु का जन्मोत्सव सांंता क्लाज बच्चें को बांट रहे हैं उपहार

Advertisement

उज्जैन।ईसाई समाज का सबसे बड़ा पर्व क्रिसमस आज मनाया जा रहा है। रात १२ बजे प्रभु यीशु का जन्म उत्सव देवास रोड पर मारिया नगर स्थित कैथोलिक चर्च में मनाया गया। सुबह में चर्च में विशेष प्रार्थना हुई।

चर्च आकर्षक रोशनी से दमक रहे हैं। परिसर में गोशाला का निर्माण किया गया। क्रिसमस पर २४ दिसंबर की रात ११.३० बजे धर्म विधि शुरू हुई। प्रार्थना और पवित्र बलिदान किया गया। रात १२ बजे प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां मनाई गई। धर्माध्यक्ष बिशप सेबास्टियन वडक्केल ने समाजजन को क्रिसमस पर्व की बधाई दी।

Advertisement

गीत-संगीत की धुन पर समाजजन झूम रहे थे। वहीं २५ दिसंबर को सुबह ८.३० बजे पवित्र बलिदान हुआ और प्रार्थना की गई। बड़ी संख्या में समाजजन एकत्रित हुए और एक-दूसरे को बधाई दी जा रही हैं।

शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इधर देवास रोड स्थित मसीह मंदिर में भी क्रिसमस पर्व मनाया जा रहा है। यहां पर मेले का आयोजन भी किया गया है। सांता क्लाज भी बच्चों को उपहार बांट रहे हैं। ३१ दिसंबर को रात ११ बजे वर्ष के समापन व नववर्ष के आरंभ की प्रार्थना व रात १२ बजे पवित्र बलिदान होगा। १ जनवरी को सुबह ८.३० बजे पवित्र बलिदान होगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें