Advertisement

खय्या क्षेत्र के रहवासी उतरे सड़कों पर, किया चक्काजाम

उज्जैन। कुछ दिन पूर्व कोर्ट के आदेश पर खय्या क्षेत्र के रहवासियों को मकान खाली करने के नोटिस जारी किए गए थे। वहीं कुछ मकानों पर ताले भी लगा दिए गए थे।

Advertisement

सोमवार सुबह जब इन मकानों को तोडऩे की सूचना मिली तो रहवासियों ने मौलाना मौज के सामने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया। क्षेत्र के रहवासी नंदकिशोर, जावेद, बंशी, बंटी आदि लोगों के मकानों पर ताले लगा दिए गए थे।

इनका कहना है कि उनकी कई पीढिय़ां इन मकानों में रह रही हैं। हमारे पास रजिस्ट्री भी हैं। चक्काजाम की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पूर्व की सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया था जिसमें क्षेत्र की करीब पौने दो बीघा जमीन का कब्जा मुक्त करवाना है। इसे लेकर प्रशासन ने नपती शुरू की थी। इसका भी रहवासियों ने विरोध किया था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें