खिचड़ी का किया वितरण

उज्जैन। नागपंचमी के अवसर पर नानाखेड़ा स्थित शांति पैलेस चौराहे पर श्रीराम जी की सेना और प्रजापति समाज द्वारा 25 क्विंटल साबूदाने की फरियाली खिचड़ी और शर्बत का वितरण किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
आयोजन समिति के राहुल शर्मा,विजय जायसवाल ने बताया कि 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरण किया गया। इस दौरान विशाल जोशी, अमित बेंजामिन, शम्मी जोशी, निमेष उदेनिा, राजेश सूर्यवंशी, नितेश पांडेय सहित 100 से अधिक समिति सदस्य मौजूद रहे।
Advertisement









