Advertisement

गाजे-बाजे के साथ गजानंद को विदाई…

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:गणपति बप्पा मोरिया… अगले बरस तू जल्दी आ.. के जयघोष के साथ ही दस दिवसीय गणेशोत्सव का समापन हो गया।

 

Advertisement

अनंत चतुर्दशी पर गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ भगवान गणेश जी को विदा किया गया। घरों में स्थापित गणेश जी को श्रद्धालु अपनी-अपनी सुविधा से विसर्जन के लिए ले गए। वहीं विभिन्न संगठनों और संस्थाओं ने चल समारोह के साथ गणेश जी को विदा किया।

नगर निगम द्वारा हीरामिल क्षेत्र में स्थित तालाब पर गणेश विसर्जन के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। यहां महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम अध्यक्ष कलावति यादव और अन्य पार्षदों ने विधि-विधान से पूजन कर गणेश विसर्जन किया। इसके साथ ही बड़ी संख्या में शहरवासियों ने इस स्थान पर गणेश प्रतिमा विसर्जित की।

Advertisement

नगर निगम द्वारा अस्थायी तौर पर विकसित कुंड में प्रतिमा विसर्जन के लिए विशेष प्रकार का मंच बनाया गया था। इस पर प्रतिमाओं को रखकर कुंड में छोड़ा जा रहा था। शहर में दोपहर के बाद विभिन्न संस्थाओं और संगठनों ने अपने-अपने पांडालों के गणेशजी को चल समारोह के साथ गाजे-बाजे से विदा किया। गणेश विसर्जन के चलते शहर के बाहरी इलाकों में शिप्रा नदी और जल स्त्रोतों पर श्रद्धालुओं के समूह नजर आ रहे थे।

पीएचई श्री गणेश उत्सव समिति ने इस वर्ष बनाई दो झांकी

Advertisement

एक में चन्द्रयान और दूसरी में श्रीकृष्ण की रासलीला को दिखाया

उज्जैन। इस वर्ष पीएचई श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा दो झांकियों का निर्माण किया गया है। इनमें पहली झांकी में चन्द्रयान एवं दूसरी झांकी में भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला को दिखाया गया है। उल्लेखनीय है कि पीएचई श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा विगत 52 वर्षों से झांकियों का निर्माण किया जा रहा है। समय-समय पर सामयिक विषयों पर झांकियों का निर्माण आकर्षक ढंग से किया गया।

जिनकी प्रशंसा की गई एवं कई झांकियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। पीएचई की समिति के अध्यक्ष कार्यपालन यंत्री एनके भास्कर एवं सचिव कर्मचारी नेता दिलीप चौहान जबकि संरक्षक मध्यप्रदेश कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा रमेशचन्द्र शर्मा, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव, प्रभारी जल कार्य समिति एवं सीवेज प्रकाश शर्मा हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें