Advertisement

घोड़े और बैंड के साथ मनाया जश्न

स्थापना दिवस: भाजपा ने दिखाई ताकत, नए और पुराने कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। भाजपा ने 47 वें जन्मदिन का जश्न पूरी ताकत से मनाया। सोमवार को फ्रीगंज स्थित लोकशक्ति भवन पर पार्टी का ध्वज लहराकर नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें सारे गुटों के लोगों ने दमदार शिरकत की।

लोकशक्ति भवन के सामने नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महापौर मुकेश टटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा और निगम सभापति कलावती यादव ने जनसंघ से जनता पार्टी और जनता पार्टी से भारतीय जनता पार्टी बनने तक की यात्रा का जिक्र किया। यहां से रैली शुरू हुई। पहली बार भाजपा की रैली में ड्रेसकोड था। पुरुष कार्यकर्ता और पदाधिकारी सफेद कपड़ों और महिलाएं केसरिया साड़ी-सूट पहनकर शामिल हुईं। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। पूरे रास्ते नारेबाजी हुई और जमकर आतिशबाजी की गई। रास्ते भर स्वागत भी चलता रहा।

Advertisement

घोड़े पर सवार हुए महापौर- समाजसेवी

स्थापना दिवस का जश्न मनाने के लिए बैंड के साथ घोड़े भी बुलावाए गए थे। सफेद घोड़ों में से एक पर महापौर मुकेश टटवाल और दूसरे पर समाजसेवी डॉ. रवि सोलंकी सवार हुए। हरी-केसरिया छतरी और भाजपा के झंडे लहराते कार्यकर्ता लोकशक्ति भवन टॉवरचौक की तरफ बढ़ें तो रास्ते पर उनका जोशीला स्वागत हुए। जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, पटाखे फोड़े गए, टॉवरचौक पर मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी गई।

Advertisement

बूथ स्तर पर भी होंगे आयोजन
रैली में आलोट विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय, पूर्व विधायक पारस जैन, पूर्व नगर अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, महामंत्री जगदीश पांचाल, कमल बैरवा, सुरेंद्र सांखला, अमित श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल थे। मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि नगर के बाद अब बूथ स्तर पर स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

 

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें