Advertisement

चकोर पार्क में 12 लाख रुपए की लागत से बनेगा ध्यान व योग केंद्र

उज्जैन। मक्सी मार्ग के पीलिया खाल क्षेत्र में स्थित चकोर पार्क में अब लोग ध्यान एवं योग भी कर सकेंगे। १२ लाख की लागत वाले ध्यान एवं योग केंद्र का भूमि पूजन सोमवार को महापौर मुकेश टटवाल ने नगर भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल,महामंत्री आनंद खींची और पार्षद पुरुषोत्तम मालवीय की मौजूदगी में किया।

Advertisement

चकोर पार्क की गिनती उज्जैन के अच्छे पार्कों में होती है। शहर के बाहरी इलाके में स्थित इस पार्क में गजब का प्राकृतिक वातावरण है। पीछे से पीलिया खाल बहता है। रोजाना हजारों लोग यहां सैर के लिए आते हैं। इनमें ध्यान एवं योग करने वाले भी होते हैं। इनकी संख्या करीब 100 से 150 हैं – इनकी की मांग थी की बारिश के दिनों में कीचड़ होने से योग-ध्यान में दिक्कत आती है। ऐसे में इनकी मांग को ध्यान में रखते हुए ध्यान एवं योग केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। केंद्र निर्माण के बाद आदि योगी की प्रतिमा भी लगाई जाएगी।

माधवपुरा में बनेगा निगम का मैरिज गार्डन, भूमिपूजन

Advertisement

माधवपुरा में नगरनिगम ७० लाख की लागत से मैरिज गार्डन का निर्माण करेगा। सोमवार को गार्डन निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया गया। महापौर मुकेश टटवाल ने बताया कि गार्डन निर्माण के तहत शेड निर्माण, बड़ा हॉल, कमरे, किचन, सुविधाघर का निर्माण किया जाएगा। गार्डन में मध्यमवर्गीय परिवार मांगलिक कार्य , शादी समारोह का आयोजन कम बजट में कर सकेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें