Advertisement

चलती ट्रेन में चढऩे के प्रयास में पटरी पर गिरे बुजुर्ग की मौत

उज्जैन। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर शुक्रवार दोपहर चलती ट्रेन में चढऩे का प्रयास मेें महाराष्ट्र के बुजुर्ग की मौत हो गई। जीआरपी के मुताबिक दोपहर में बीकानेर-भगत की कोठी एक्सप्रेस ट्रेन में यह हादसा हुआ है। मृतक के पास मिले पहचान पत्र से उनकी शिनाख्त द्वारकादास पिता जगदेव बाकोडे (72 वर्ष), निवासी नीमगांग नांदूरा, जिला बुलढाणा (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। मृतक द्वारकादास एस-4 कोच की बर्थ नंबर 55 पर भगत की कोठी से नांदूरा तक की यात्रा कर रहे थे। उनके साथ 8-10 अन्य यात्री भी थे।

Advertisement

दो दिन में दूसरा बड़ा हादसा उज्जैन रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढऩे के दौरान पिछले दो दिनों में यह दूसरा बड़ा हादसा है। इससे ठीक एक दिन पहले प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर एक युवक रोहित पिता मनोहर पंवार निवासी ताल (रतलाम) शहडोल जाते वक्त इंदौर-बिलासपुर ट्रेन में चढ़ते वक्त पैर फिसलने से हादसे का शिकार हुआ था।

सोते वक्त जहरीले जीव ने काटा, मौत

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। ग्राम पाटपाला में शुक्रवार देर रात राहुल पिता शिवनारायण नायक (28 ) को किसी अज्ञात जहरीले जीव ने काट लिया। इससे राहुल की नींद खुल गई। दर्द से परेशान राहुल की पीठ जहरीले जीव के काटने से सूजन आ गई थी। परिजन उसे लेकर शुक्रवार देर रात चरक अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान सुबह करीब ४ बजे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने मौके पर काफी तलाशा लेकिन यह पता नहीं चल सका कि राहुल को किसने काटा था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें