Advertisement

चवन्नी पर बनाई होलिका-प्रहलाद की पेंटिंग, रिकॉर्ड किया अपने नाम

उज्जैन के राइजिंग स्टार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। शहर की उभरती कलाकार ने अपनी कला के दम पर विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। राधिका पिता शैलेंद्र यादव निवासी गदापुलिया क्षेत्र, बेगमपुरा (मिथिलानगर) ने चवन्नी (25 पैसे के सिक्के) पर होलिका और प्रहलाद की अत्यंत सूक्ष्म पेंटिंग बनाकर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर उज्जैन ही नहीं मप्र का नाम रोशन किया है। अब उनका सपना अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चमकने का है।

आंखों से देख पाना कठिन

Advertisement

राधिका यादव द्वारा बनाई गई यह पेंटिंग केवल 13 मिमी आकार की है जिसे वल्र्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉड्स की “Smallest Painting of Holika and Prahlad on a wz Paise Coin by an Individual” श्रेणी में दर्ज किया गया है। यह पेंटिंग इतनी बारीकी से बनाई गई है कि इसे सामान्य आंखों से देख पाना भी बेहद मुश्किल है।

10 मिनट में तैयार की पेंटिंग
राधिका ने बताया कि उन्होंने यह पेंटिंग मात्र 10 मिनट में तैयार की। इसके लिए उन्होंने 20 फरवरी को आवेदन किया था और उन्हें 23 फरवरी को वल्र्ड रिकॉर्ड की ओर से स्वीकृति प्राप्त हुई। रिकॉर्ड स्वीकृत होने के बाद वे आधिकारिक रूप से वल्र्ड रिकॉर्ड होल्डर बन गई हैं। राधिका ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरु के निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन को दिया है।

Advertisement

बचपन से है पेंटिंग का शौक
राधिका बीएफए (बेचलर ऑफ फाइन आर्ट्स) फस्र्ट ईयर की छात्रा हैं और उन्हें बचपन से ही ड्राइंग और पेंटिंग का शौक रहा है। उन्होंने अपनी मेहनत और निरंतर अभ्यास से माइक्रो पेंटिंग जैसी कठिन कला में महारथ हासिल की है। उनका कहना है कि इतनी छोटी सतह पर चित्र बनाना अत्यंत धैर्य और स्थिर हाथ की मांग करता है।

सपना

राधिका का सपना है वे भारतीय कला व माइक्रो पेंटिंग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएं और युवाओं को कला के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करें। उज्जैन बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि यहां की बेटी ने अपनी कला से विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है।

… तो हमसे करें संपर्क

यदि आप में भी हंै स्पोर्ट्स, म्यूजिक, डांस, पेंटिंग और अन्य विधा के माहिर तो आप हो सकते हैं हमारे अगले राइजिंग स्टार। बस आपको करना होगा हमारे मोबाइल नंबर 84638-96111 पर संपर्क।

Related Articles

Write a review