Advertisement

जल्द ही आ रहा है शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’

नई दिल्ली: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के निर्माताओं ने मंगलवार को 26 अप्रैल से शुरू होने वाले रजिस्ट्रेशन के साथ नए सीजन की घोषणा कर दी थी.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

क्विज-आधारित रियलिटी शो की मेजबानी मेगास्टार अमिताभ बच्चन कर रहे हैं. गौरतलब है कि शो के 15वें सीजन का आखिरी एपिसोड 29 दिसंबर, 2023 को प्रसारित किया गया था, जिसके बाद फैंस ने बिग बी यानी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को एक बार फिर शो में देखने की डिमांड की थी. इसी बीच खुद सुपरस्टार ने एक नए प्रोमो के साथ KBC के 16वें सीजन के डेट और टाइम का खुलासा करते हुए वीडियो शेयर कर दिया है.

पोस्ट को कैप्शन दिया गया है, “ऐसा मिला प्यार कि लौट रहा है फिर एक बार, कौन बनेगा करोड़पति शुरू हो रहा है. रजिस्ट्रेशन 26 अप्रैल रात 9 बजे से शुरू.” प्रशंसकों ने टिप्पणी अनुभाग में लिखा, “केबीसी का नया सीजन लाने के लिए धन्यवाद”. एक अन्य यूजर ने कहा, “हमें आपकी याद आती है सर.” हालांकि, नए सीजन की प्रीमियर तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है.

Advertisement

Related Articles

Write a review