Popup Image
Advertisement

जहर खाने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत

उज्जैन। माधवनगर थाना क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल में भर्ती युवक की इलाज के दौरान मंगलवार रात मौत हो गई। उसने अज्ञात कारणों के चलते जहर खाया था। बुधवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। माधवनगर पुलिस ने बताया मृतक का नाम मोहन सिंह बगड़ावद पिता दुलेसिंह बगड़ावद (45) निवासी ग्राम मीना, सुसनेर (आगर) है।

Advertisement

वह शराब पीने आदी था और मंगलवार को उसने शराब के साथ जहर खा लिया था। परिजनों ने उसे उल्टियां करते देखा तो तत्काल उज्जैन लेकर पहुंचे और निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी इलाज के दौरान मंगलवार देर रात मौत हो गई। मृतक विवाहित था और उसके तीन बच्चे हैं। बुधवार को पीएम के बाद माधवनगर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें