तंग उड़ाने को लेकर विवाद, हथियार निकले, 11 लोगों पर केस

इंदौर। सिलावटपुरा में सोमवार को पतंग उड़ाने के दौरान बच्चों में कहासुनी हो गई। थोड़ी देर में दोनों पक्षों के लोग भी भीड़ गए। सरेआम हथियार लेकर आ गए और दोनों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
छत्रीपुरा थाना पुलिस के मुताबिक, विवाद पतंग उड़ाने के दौरान हुआ था। एक पक्ष के पत्थर फेंकने से बच्ची घायल हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। उनमें खूब मारपीट हुई। पुलिस ने नजमा मोहम्मद हनीफ की शिकायत पर एक पक्ष के सोनू, वसीम, जावेद, इमरान, शाहिद, एब्यूजर, अलीबाग के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष के मोहम्मद वसीम की शिकायत पर हनीफ, गुड्डू, नौशाद और बिलाल पर प्रकरण दर्ज किया।
Advertisement









