त्रिपुरा के सीएम ने किए महाकाल दर्शन

उज्जैन। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने सोमवार को सपत्नीक भगवान महाकाल के दर्शन किए। परंपरा अनुसार उन्होंने सोला पहना और नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया। इसके बाद भगवान का आशीर्वाद लिया और फिर नंदी महाराज का जलाभिषेक करते हुए उनके कान में मनोकामना भी कही।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
उन्होंने अपने अनुभव शेयर करते हुए मीडिया से कहा कि करीब 50 साल बाद में यहां आया हूं। काफी समय से सोच रहा था भगवान महाकाल के दर्शन करने की। आज दर्शन करके बहुत खुश हूं। भगवान से यही प्रार्थना की है कि देशवासियों का कुशल एवं मंगल हो। त्रिपुरावासियों के लिए भी प्रार्थना की कि वहां समृद्धि हो और हम अच्छे से काम कर सकें।
Advertisement









