Popup Image
Advertisement

दिल्ली और बिहार में भूकंप के झटके

नेपाल में भी 6.1 मैग्निट्यूड की तीव्रता से धरती कांपी

Advertisement

नेपाल में 5 अक्टूबर को भी चार भूकंप आए थे

अक्षरविश्व न्यूज . नई दिल्ली दिल्ली और बिहार में रविवार सुबह 7:39 बजे भूकंप के झटके लगे। भूकंप का केंद्र नेपाल की राजधानी काठमांडू के धाडिंग जिले में था। नेशनल भूकंप मॉनिटरिंग एंड रिसचज़् सेंटर के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 थी।

Advertisement

भूकंप के कारण किसी की मौत या नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। बिहार में पटना, बगहा, छपरा, सीवान और गोपालगंज में भूकंप को ज्यादा महसूस किया गया। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। धाडिंग में सुबह 7:39 बजे आए तेज झटके के बाद 29 मिनट के अंदर चार झटके महसूस किए गए। भूकंप केंद्र के अनुसार, सुबह 8.08 बजे 4.3 तीव्रता का झटका आया, इसके बाद 8.28 बजे 4.3 तीव्रता और 8.59 बजे 4.1 तीव्रता का झटका लगा।

नेपाल में भूकंप आना आम बात है, पिछले 17 दिनों में यह दूसरी घटना है। इससे पहले 5 अक्टूबर को एक साथ चार भूकंप के झटके लगे थे। नेपाल उस पर्वत श्रृंखला पर स्थित है जहां तिब्बती और भारतीय टेक्टोनिक प्लेटें मिलती हैं जो हर 100 साल में एक-दूसरे के करीब दो मीटर आगे बढ़ती हैं, जिसके परिणामस्वरूप दबाव बनता है जिससे भूकंप आता है।

Advertisement

भूकंप क्यों आता है?
हमारी धरती की सतह मुख्य तौर पर 7 बड़ी और कई छोटी-छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से मिलकर बनी है। ये प्लेट्स लगातार तैरती रहती हैं और कई बार आपस में टकरा जाती हैं और ज्यादा दबाव पडऩे पर ये प्लेट्स टूटने लगती हैं। ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर निकलने का रास्ता खोजती है और इस डिस्टबेस के बाद भूकंप आता है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें