Popup Image
Advertisement

क्रिकेटर यश दयाल पर महिला से यौन उत्पीड़न मामले में एफ़आईआर दर्ज

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज़ गेंदबाज़ यश दयाल के खिलाफ यौन शोषण के गंभीर आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मंगलवार, 8 जुलाई को इसकी पुष्टि की।

Advertisement

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, इंदिरापुरम थाने में 6 जुलाई को यश दयाल (उम्र 27) के खिलाफ BNS की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह धारा शादी का झूठा वादा कर शारीरिक संबंध बनाने के मामलों से जुड़ी है।

इस मामले में शिकायत 21 जून को IGRS (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की गई थी।

Advertisement

शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया कि वह पिछले 5 वर्षों से यश दयाल के साथ रिश्ते में थी, लेकिन क्रिकेटर ने शादी का झूठा वादा कर उसका शारीरिक शोषण किया।पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि यश दयाल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें