दिल्ली में कोरोना महामारी की स्थिति गंभीर हो गई है। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी में अगले सोमवार तक सम्पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। इस संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार सुबह उपराज्यपाल से मुलाकात की। आज रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इसके बाद केजरीवाल ने एक हफ्ते के कर्फ्यू का ऐलान किया।