Popup Image
Advertisement

सीएम ने गांधी सागर में छोड़ी मादा चीता नाम दिया राधा

अभयारण्य देश का दूसरा बड़ा चीता घर बना

Advertisement

गरोठ। मध्यप्रदेश के गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में चीता पुनस्र्थापन परियोजना के तहत नई मादा चीता लाई गई है। चीता को कूनो नेशनल पार्क से गांधी सागर स्थानांतरित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को इसे गांधी सागर के सॉफ्ट-रिलीज बाड़े में छोड़ा। उन्होंने इसका नाम राधा रखा। मादा चीता के आने के बाद गांधी सागर में दो नर और दो मादा समेत कुल चार चीते हो जाएंगे। इसे कूनों के बाद भारत में चीतों के दूसरे आवास के विस्तार के तौर पर देखा जा रहा है।

पहले से तीन चीते
गांधी सागर में पहले से ‘प्रभास’ और ‘पावक’ नाम के नर चीते और ‘धीरा’ नाम की मादा चीता मौजूद हैं। नई मादा चीता गांधी सागर में पहुंचने वाली दूसरी मादा चीता होगी। अब नए चीते के आने से क्षेत्र में चीतों का कुनबा और मजबूत होगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें