Advertisement

दिल्ली AI इम्पैक्ट समिट हंगामा,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु गिरफ्तार

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट हंगामा मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को आज गिरफ्तार किया गया। 23 फरवरी को दिल्ली पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था, जो 20 घंटे चली।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

चिब को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस ने 7 दिन की रिमांड मांगी है। पुलिस का आरोप है कि भारत मंडपम में प्रवेश करने वाले प्रदर्शनकारी चिब के निर्देश पर अंदर गए थे। उनके संपर्क में थे।

इस पर चिब के वकील ने कहा कि प्रदर्शनकारियों से 7-8 टी-शर्ट पहले ही बरामद की जा चुकी हैं। टी-शर्ट कहीं भी छपवाई जा सकती हैं, पुलिस ‘पूरी फैक्ट्री’ की जांच की बात कर रही है, केवल इस आधार पर कस्टोडियल इंटरोगेशन की जरूरत नहीं है।

Advertisement

वहीं, कांग्रेस ने X पोस्ट में लिखा- दिल्ली पुलिस ने IYC के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी पूरी तरह से असंवैधानिक है। तानाशाह नरेंद्र मोदी की सनक का नतीजा है।

Advertisement

Related Articles

Write a review