Popup Image
Advertisement

दूसरा बंगला…. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश के इतिहास में जोड़ेंगे नया पन्ना

3 फरवरी को खाली हो जाएगा विक्रम विश्वविद्यालय कुलपति का बंगला

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन:उज्जैन में रात्रि विश्राम न करने का मिथक तोडऩे वाले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अब प्रदेश के इतिहास में एक एक नया पन्ना जोडऩे जा रहे हैं। विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति का बंगला भी सीएम हाउस बनने जा रहा है। यहां शिफ्ट होने के बाद वे प्रदेश के पहले ऐसे सीएम भी बन जाएंगे, जिनके भोपाल और उज्जैन में दो बंगले होंगे।

राजधानी भोपाल के बाद अब महाकाल नगरी उज्जैन में सीएम हाउस बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय का बंगला लगभग खाली हो गया है और उसको सजाने संवारने का काम तेजी से चल रहा है। 3 फरवरी को कुलसचिव बंगले में शिफ्ट हो जाएंगे। वे अभी 2 फरवरी को नई शिक्षा नीति पर आयोजित होने वाली कुलपतियों की कॉन्फ्रेंस की तैयारी में जुटे हुए हैं।

Advertisement

बुधवार को भी वे भोपाल में इसी सिलसिले में व्यस्त रहेंगे। 3 फरवरी को शुभ मुहूर्त में कलेक्टर बंगले के सामने कुलसचिव आवास में पूजा अर्चना कर शिफ्ट हो जाएंगे। इसके बाद कुलपति बंगला नया सीएम हाउस बन जाएगा। प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ. यादव का यह दूसरा बंगला हो जाएगा। यहां एक हॉल, 8 कमरे और एक किचन है।

भोपाल से बाहर पहली बार बंगला

Advertisement

अब तक सीएम हाउस भोपाल में ही है। उज्जैन में किसी मुख्यमंत्री ने बंगला बनाना तो दूर, रात रुकने में भी सोचते थे। इसके पीछे मिथक यह था कि जो राजा यहां रात बिताता, उसके साथ अनहोनी होती है। सीएम बनते ही डॉ. यादव ने बुधवारिया गीता कॉलोनी क्षेत्र में रात बिताई। यह निवास तंग गलियों में है। इस कारण सीएम का काफिला आने जाने में सुरक्षा और ट्रैफिक कारणों से अनुकूल नहीं है।

शिफ्ट होने की तैयारी

नए आवास में शिफ्ट होने की मेरी पूरी तैयारी है। 2 फरवरी को विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति को लेकर बड़ी कॉन्फ्रेंस होना है। इस कारण वक्त लग रहा। 3 फरवरी को पूजा अर्चना कर शिफ्ट होने की तैयारी है।-प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय, कुलपति विक्रम विश्वविद्यालय

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें