Advertisement

दो लोगों ने फांसी लगाई

उज्जैन। जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर मंगलवार शाम दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ही मामलों की पुलिस ने जांच शुरू की है। आत्महत्या का पहला मामला भैरवगढ रोड स्थित ज्ञान टेकरी का है। यहां रहने वाले राजेश पिता रामनारायण शर्मा ने रात करीब 8.30 बजे घर के ऊपरी कमरे में जाकर फांसी लगा ली। बेटे ने उसे फंदे पर लटके देखा, इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजेश शर्मा ऑटोरिक्शा चलाता था। परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

आत्महत्या का दूसरा मामला अवंतिपुरा क्षेत्र का है। यहां रहने वाले जतिन पिता संजय बैस (20) ने भी मंगलवार शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को पता चला है संजय चरक अस्पताल में किसी ठेकेदार फर्म के लिए काम करता था। परिवार में उसकी मां और छोटा भाई है। उसके पिता का कुछ साल पहले देहांत हो चुका है। दोनों मामलों में आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी। बुधवार सुबह पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया।

Advertisement

Related Articles

Write a review