Advertisement

धार : सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने चाकू से रेता अपना गला

धार। आनंद चौपाटी क्षेत्र में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग एक खून से सना शव देखकर हतप्रभ रह गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चैक किया तो पता चला कि युवक ने खुद पर हमला किया था। उसकी अत्यधिक खून बहने से मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह 5.30 बजे की बताई जा रही है। लोगों ने 6 बजे के करीब शव देखा था। कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान के मुताबिक, मृतक की पहचान आनंद चौपाटी के पास रहने वाले 35 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर कुणाल जोशी के रूप में हुई है। शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Advertisement

शराब का आदी और मानसिक था परेशान
सीएसपी सुजावल जग्गा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में युवक खुद अपने आप का चाकू से गला काटते हुए दिखाई दे रहा है। सीएसपी ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि मृतक शराब पीने का आदी था। कुछ समय से परेशान था। वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। सीएसपी के मुताबिक, घटना स्थल से एक चाकू जब्त किया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें