Advertisement

बोरवेल में गिरे 2 साल के मासूम भागीरथ की मौत

बडऩगर/उज्जैन। उज्जैन जिले के बडऩगर में 2 साल के भागीरथ देवासी की 200 फीट गहरे बोरवेल में फंसने से मौत हो गई। करीब 22 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद एसडीआरएफ-एनडीआरएफ की टीम ने लोहे की छड़, रस्सी और बोरवेल की मोटर निकालने वाली मशीन की मदद से शव को बाहर निकाला।
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया झालरिया गांव से बच्चे के शव को बडऩगर के सरकारी अस्पताल भेजा गया है। हमारी टीम भी वहीं जा रही है। जिसकी-जिसकी लापरवाही सामने आएगी, जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसपी ने रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद करने वालों का आभार जताया।
भागीरथ पिता पूसाराम देवासी, राजस्थान के पाली जिले का रहने वाला था। परिवार इलाके में भेड़ चराने के लिए आया था। परिजन के मुताबिक बच्चे ने खेलते समय बोरवेल का ढक्कन हटा दिया था और बाल्टी समझकर पैर डाल दिया, जिससे वह सीधे अंदर गिर गया। मां ने उसे गिरते देखा और बचाने की कोशिश की थी।

 

 

Advertisement
View this post on Instagram

 

A post shared by aksharvishwaujjain (@aksharvishwaujjain)

Advertisement

 

Advertisement
View this post on Instagram

 

A post shared by aksharvishwaujjain (@aksharvishwaujjain)

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें