नवरात्रि में कन्या को दे सकते हैं ये Gifts

By AV NEWS

हिंदू धर्म में कन्या पूजन का खास महत्व है, 9 दिन तक चलने वाला नवरात्रि में अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन का आयोजन किया जाता है। माता के रूप में कन्याओं को भोज कराया जाता है और श्रद्धा भाव से उनकी पूजा की जाती है। दरअसल, कन्याओं को माता का रूप बताया जाता है, ऐसे में उनकी पूजा और भोजन कराने के बाद उन्हें खास उपहार भी दिए जाते हैं। वहीं बात जब उपहार की आती है तो अक्सर यह दुविधा होती है कि आखिर बाल कन्याओं को गिफ्ट में क्या दिया जाए। तो आज हम आपकी इस परेशानी का हल ढूंढ़ देते हैं।

रेड ड्रेस करें गिफ्ट-

कन्या पूजन के बाद लाल वस्त्र गिफ्ट करने का खास महत्व है। ऐसे में आप बच्चों की पसंद का उन्हें रेड एथनिक या फिर वेस्टर्न ड्रेस गिफ्ट कर सकती हैं। नए कपड़े लड़कियों को काफी पसंद होते है। आप चाहें तो सभी कन्याओं को एक तरह की ड्रेस दें सकती हैं। दरअसल, लाल वृद्धि का प्रतीक माना जाता है, इसलिए कन्या पूजन में आई कन्याओं को लाल रंग का वस्त्र या फिर अन्य चीजें गिफ्ट की जाती है।

आर्टिफिशियल ज्वेलरी-

कन्याओं को कपड़ों के बाद ज्वेलरी काफी पसंद होता है। हालांकि, कुछ लोग गोल्ड और सिल्वर ज्वेलरी गिफ्ट करते हैं, लेकिन अगर आपका बजट कम है तो आर्टिफिशियल ज्वेलरी गिफ्ट करें। कन्याओं को सजना संवरना काफी पसंद है, ऐसे में वह इस तरह के गिफ्ट को देखने के बाद खुश हो जाएंगी। हेयर बैंड, नेकलेस,ईयररिंग्स,बैंगल जैसी कई चीजें,जो आप कन्याओं को विदा करते हुए गिफ्ट में दें सकती है।

स्टेशनरी की चीजें-

कन्याओं को आप स्टेशनरी की चीजें गिफ्ट कर सकती हैं। यह उनकी जरूरत की चीजें हैं, जिसे वह बाद में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। पेंटिंग बुक, पेंसिल बॉक्स, नोटबुक, पेन और पेंसिल का सेट आदि उन्हें गिफ्ट कर दें। कन्याओं की उम्र के अनुसार आप उन्हें स्टेशनरी के समान गिफ्ट करें।

मिनी होम करें गिफ्ट-

कन्याओं को घर-घर खेलना काफी पसंद होता है, ऐसे में उन्हें मिनी होम गिफ्ट कर सकती हैं। वहीं इसके साथ किचन सेट भी दिया जा सकता है। लड़कियों का यह पसंदीदा खिलोने होते हैं, जिसकी डिमांड वो अक्सर करती रहती हैं। आप चाहें तो बच्चों के लिए ऑप्शन रख सकती हैं, जिसे वह अपने अनुसार चुन सकती हैं। उपहार देने का यह तरीका उन्हें पसंद आएगा।

गिफ्ट में दें पैसे- 

कन्या पूजन और भोज कराने के बाद गिफ्ट दिया जाता है। यही नहीं जाते वक्त उन्हें दक्षिणा के रूप में पैसे भी दिए जाते हैं। आप चाहें तो उन्हें उपहार में सिक्के या फिर पैसे दें सकते हैं। हालांकि, यह आप अपने बजट के अनुसार तय कर लें पैसे कितने देने हैं। वैसे बच्चे गिफ्ट देकर काफी खुश हो जाते हैं, ऐसे में उनको आपका यह गिफ्ट बेहद पसंद आएगा।

फल भी होते हैं शुभ-

नवरात्र का कन्‍या भोज करने में कन्‍याओं को कम से कम एक मौसमी फल जरूर देना चाहिए। माना जाता है कि नवरात्र में कन्‍याओं को फल देने से आपको आपके अच्‍छे कर्मों का फल कई गुना वापस होकर प्राप्‍त होता है। फलों में सबसे शुभ केला और नारियल को माना जाता है। माना जाता है केला विष्‍णुजी का प्रिय फल और नारियल यानी श्रीफल मां लक्ष्‍मी को प्रिय है। इन दोनों को ही दान करने से आपके घर की सुख समृद्धि में वृद्धि होती है।

ऋंगार सामग्री

नवरात्र में कन्‍या भोज कराने के बाद भेंट में कन्‍याओं को ऋंगार की सामग्री भी उपहार में दे सकते हैं। यह ऋंगार सामग्री पहले माता को अर्पित करनी चाहिए और उसके बाद छोटी-छोटी कन्‍याओं में बांट देनी चाहिए। मान्‍यता है कि कन्‍याओं द्वारा ग्रहण की गई ऋंगार सामग्री सीधे माता द्वारा स्‍वीकार कर ली जाती है।

Share This Article