Advertisement

नागेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर में गहुली प्रतियोगिता आयोजित

उज्जैन। नवकार सेवा संस्थान द्वारा नागेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर अरविंद नगर मे गहुली प्रतियोगिता आयोजित की गई। अध्यक्ष सारिका मारू ने बताया कि चौदह स्वप्न, देव विमान, शंख, शिखर, रायण पगला सहित एक से बढ़कर एक गहुली अक्षत (चावल) द्वारा बनाई गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

कुंदन, मोती, फल नैवेद्य आदि द्वारा गहुली की सजावट की गई। नीता जैन, श्वेता भंडारी, कल्पना सुराना, ममता दाता, राजप्रभा दीदी कार्यक्रम के मुख्य लाभार्थी बने। निर्णायक सरिता रत्न बोहरा एवं श्वेता चौपड़ा के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान सीमा दुग्गड़, नीना सर्राफ, अंजू सुराणा, रश्मी जैन, बिंदु डागा, रचना सर्राफ, भारती चौपड़ा, चंचल पटवा, राजकुमारी कोठारी आदि उपस्थित रही।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें