Advertisement

नारियल तेल से बालों को कैसे करें काला, आसान है तरीका, आजमाएं

सफेद बाल को काला किया जा सकता है? अक्सर लोग बालों में हेयर डाई और कलर का इस्तेमाल करते हैं। मगर इनसे बालों से जुड़ी कई समस्याएं भी होने लगती हैं। अगर आप बालों को हेल्दी तरीके से काला करना चाहते हैं, बेहतरीन लोहे के तवे और नारियल तेल वाले नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको घर में पड़ी और भी देसी चीजों को मिलाना है। इस तेल की मदद से बाल काले होने के साथ-साथ घने और मजबूत भी हो सकते हैं। आइए अब बिना समय बर्बाद किए इस नुस्खे के बारे में जान लेते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

केमिकल्स से होने वाले नुकसान
बालों को काला करने के लिए अक्सर लोग केमिकल वाले हेयर डाई और कलर का इस्तेमाल करते हैं। इससे कुछ मिनटों में बाल काले हो जाते हैं, मगर बालों को नुकसान भी हो सकता है। ये स्कैल्प से नेचुरल ऑयल्स को खत्म कर देते हैं, जिससे एलर्जी, खुजली, बालों की बनावट खराब होना और ये फ्रिजी हो जाते हैं।

इससे बाल दो मुंहें भी हो जाते हैं। अगर आप बालों को होने वाले नुकसान से बचाना चाहते हैं, तो नारियल तेल वाले घरेलू नुस्खे को इस्तेमाल कर सकते हैं।

Advertisement

नारियल तेल बालों के लिए फायदेमंद कैसे?
नारियल तेल में कुछ घरेलू चीजें मिलाने के बाद बालों को काला किया जा सकता है। ये बालों के लिए और भी कई तरीकों से फायदेमंद होता है। ये बालों को मजबूत बनाता है, इन्हें डैमेज होने से बचाता है, बालों को सिल्की-स्मूथ बनाता है। नारियल तेल बालों की ओवरऑल हेल्थ के लिए अच्छा साबित होता है। आइए अब इस नुस्खे को बनाने की विधि जान लेते हैं।

नुस्खे में इस्तेमाल सामग्री

Advertisement
  • लोहे का तवा
  • नारियल का तेल 100 ग्राम
  • तिल का तेल- एक टी स्पून
  • मेथी दाना- 25 ग्राम
  • करी पत्ते- 7-8 पत्ती
  • कलौंजी- थोड़ी
  • आंवला पाउडर- 25 ग्राम

बनाने की विधि

सबसे तवे को गैस पर रखें और उस पर नारियल तेल डालें

इसके बाद तिल का तेल और मेथी दाना डालें

करी पत्ते, कलौंजी और आंवला पाउडर डालना है

इन सभी चीजों को तब तक चलाना है, जब तक सभी चीजें काली नहीं हो जाती

इससे तेल काला हो जाएगा और आपको इसे छानकर अलग कर लेना है

आप इस तेल को हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं

घरेलू तेल बालों को कैसे करता है काला?
लोहे के तवे पर तैयार ये तेल सफेद बालों को नेचुरल तरीके से काला करने के लिए फायदेमंद होता है। बता दें कि लोहे के बर्तन से बालों को जरूरी आयरन मिलता है, जो मेलेनिन के प्रोडक्शन को बढ़ाकर बालों को जड़ से काला बनाता है। इसके साथ ही, करी पत्ते और आंवला पाउडर भी बालों को काला करने में मदद करते हैं। इससे बिना केमिकल की मदद लिए बालों को काला कर सकते हैं।

Related Articles

Write a review