नेताजी ने किया जन्मदिन पर शक्ति प्रदर्शन

पूरी विधानसभा को पाट दिया होर्डिंग और बैनर से
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
विधानसभा चुनाव अधिक दूर नहीं है और दावेदारी करने वाले टिकट के लिए हर वह जतन कर रहे हैं जिससे कि शक्ति प्रदर्शन के साथ संभावित क्षेत्र के मतदाताओं को प्रभावित कर सकें। इसके लिए महाभोज दिया जा रहा है। इसमें सबसे अच्छा माध्यम अधिकमास की धार्मिक यात्रा और जन्मदिन है।
उज्जैन उत्तर विधानसभा से स्वयं से न केवल प्रबल दावेदार बल्कि अघोषित रूप से प्रत्याशी मानकर चल रहे हैं। भाई साहब का जन्मदिन था। इसे जनता के बीच मनाने के लिए न केवल जमकर खर्च किया बल्कि प्रदर्शन भी खूब किया। सुबह से लेकर दोपहर तक भाई साहब स्वागत, सत्कार स्वीकार करने केे साथ अतिथियों को भोज कराने में भी जुटे रहे। इसके लिये चुनाव के संभावित क्षेत्र को होर्डिंग्स और फ्लेक्स से पाट दिया गया।
ऐसे कोई जगह नहीं थी जहां नेताजी की विभिन्न मुख मुद्रा वाले होर्डिंग्स फ्लेक्स ना हो। पार्टी के कुछ नेताओं के लिए अखरने वाली यह रही कि होर्डिंग्स-फ्लेक्स से उज्जैन दक्षिण के नेताओं से किनारा कर लिया गया था। कुद चुनिंदा नेता ही नजर आए। इसकी पार्टी में काफी चर्चा है।









