Advertisement

नेपाल में बालेन शाह का प्रधानमंत्री बनना तय

काठमांडू। नेपाल में आम चुनाव की मतगणना जारी है। 165 सीटों पर शुरुआती रुझान आ चुके हैं। रैपर और काठमांडू के मेयर रहे भारत विरोधी बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उसने अब तक 32 सीटें जीत ली हैं, जबकि 87 पर आगे चल रही है।

Advertisement

यह पार्टी सिर्फ 4 साल पहले एक पत्रकार रहे रबि लामिछाने ने बनाई थी। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की पार्टी ने अब तक सिर्फ 2 सीटें जीती हैं, जबकि सिर्फ 9 सीटों पर आगे हैं। केपी ओली खुद भी झापा-5 सीट पर बालेन शाह से 31 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। उन्हें सिर्फ 11,427 हजार वोट मिले हैं, जबकि बालेन शाह को 42,543 वोट मिल चुके हैं। ओली ने झापा-5 सीट से 2017 और 2022 का चुनाव जीता था। पिछले साल सितंबर में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद 5 मार्च को हुए चुनाव में 58त्न लोगों ने वोट डाले। वोटों की गिनती पूरी होने में २ से ३ दिन लगने की उम्मीद है। 9 मार्च तक काउंटिंग पूरी करने की कोशिश की जा रही है ।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें