Advertisement

पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भर रहे SpiceJet के विमान में लगी आग

10 मिनट तक 185 यात्री हवा में अटके रहे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

बिहार के पटना एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते बचा है। यहां से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइस जेट के विमान में अचानक आग लग गई। आनन-फानन में विमान की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि जिस समय विमान में आग लगी, उसमें 185 यात्री सवार थे।

अधिकारियों के मुताबिक, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, विमान के उड़ान भरते समय इंजन में आग लग गई। मौके पर फायर ब्रिगेड और दमकल की गाड़ियों को बुला लिया गया है। पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि विमान में आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने दी थी। इसके बाद विमान को हवाई अड्डे पर वापस बुलाया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Advertisement

तकनीकी खराबी के कारण विमान में आग लगी थी। इंजीनियरों की टीम आगे की जांच कर रही है।विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद नागर विमानन महानिदेशालय का बयान सामने आया है। बताया गया कि विमान से एक चिड़िया के टकराने के बाद हवा में एक इंजन बंद हो गया था। इसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें