Advertisement

पत्नी ने पुलिसकर्मी पति पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप, केस दर्ज

पत्नी ने पुलिसकर्मी पति पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप, केस दर्ज

Advertisement

अन्य महिला से संबंधों के चलते विवाद

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन:डीआरपी लाइन में पदस्थ कांस्टेबल की पत्नी ने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। माधव नगर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया डीआरपी लाइन में पदस्थ कांस्टेबल मनोहर सिंह तंवर की पत्नी रीना ने शिकायत की है कि पति और उसके साथ मौजूद एक अन्य महिला व युवक ने उससे मारपीट की। घटना उसके घर के बाहर हुई और आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया।

Advertisement

रीना ने बताया सोमवार को वह अपनी भानेज के घर गई थी। दोपहर में जब वह घर आई तो ताला लगा हुआ था। वो अपने पास रखी हुई चाबी से ताला खोलकर घर के अंदर गई तो देखा कि दो युवक बैठे हुए थे। इस पर वह घबरा गई। युवकों से पूछा कि वे कौन है, अंदर कैसे आए। इस पर दोनों युवकों ने बताया कि मनोहर ङ्क्षसह के रिश्तेदार हैं वे उन्हें अंदर बैठाकर गए हैं। इसी दौरान पति आ गया और उसने पत्नी से मारपीट शुरू कर दी। महिला के सिर में गंभीर चोंट लगने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

20  साल पहले विवाह,2 साल से विवाद…

Advertisement

रीना ने बताया कि 20 साल पहले उसका विवाह हुआ था। लेकिन पिछले २ साल से देवास की एक महिला के संंपर्क में आने के बाद पति घर में विवाद करने लगे हैं। महिला ने पति और उक्त महिला के बीच अवैध संबंध का आरोप लगाया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें