Advertisement

पाइपलाइन जोड़ी, क्षमता अधूरी, रोज पानी के लिए थोड़ा और इंतजार

ज्वाइंट पर निगम करेगा कांक्रीट, क्लांप भी और लगेंगे

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:शहर को पेयजल सप्लाई करने वाली गऊघाट प्लांट की लाइन अब पूरी तरह जुड़ चुकी है, लेकिन लोगों को रोज पानी के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। पीएचई कोशिश कर रहा है बाकी के जरूरी मेंटेनेंस काम पूरे करने के बाद रोज सप्लाई शुरू की जाए।

भूखीमाता मंदिर के पास खेत से गुजर रही लाइन खान डायवर्शन लाइन में लीकेज के कारण टूट गई थी। इस जगह बड़ा गड्ढा होने के कारण लाइन को डायवर्ट कर दिया गया है। पीएचई सूत्रों के कारण अभी लाइन में पूरी क्षमता से पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। कारण, यह कि लाइन अभी खुली है और एक दो जगह और क्लांप लगाकर ऊपर से सीमेंट कांक्रीट किया जाना बाकी है। लीकेज पूरी तरह से बंद होने पर ही लाइन को बंद किया जाएगा। पीएचई ने इसके लिए एक दो क्लांप और मंगवाए हैं। संभावना है कि अगले हफ्ते से रोज जलप्रदाय शुरू कर दिया जाएगा।

Advertisement

आखिर जिम्मेदार कौन…?

खान डायवर्शन के लीकेज होने और बड़ा गड्ढा होने के बाद भी जिम्मेदार अफसर जागे नहीं। इसी कारण यह घटना हुई और खामियाजा लोगों को भरना पड़ा। इसके बाद भी प्रशासन यह तय नहीं कर सका है कि इतनी बड़ी लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन है। इस कारण किसी दोषी अधिकारी पर कार्रवाई भी नहीं की जा सकी है।

Advertisement

जल्द शुरू करेंगे रोज सप्लाई

लाइन पूरी तरह से जोड़ दी गई है। यह अभी खुली है और पूरी क्षमता से पानी नहीं छोड़ रहे। लाइन को पूरी तरह से मिट्टी से ढंकने के बाद नियमित जलप्रदाय शुरू हो जाएगा।-प्रकाश शर्मा, प्रभारी जलकार्य समिति, पीएचई

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें