Advertisement

पाश्र्वनाथ सिटी में आधी रात को चोरों ने की पत्थरबाजी, टोकने पर पड़ोसी को किया लहूलुहान

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शहर में पुलिस गश्त के दावों के बीच बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बीती रात नागझिरी थाना क्षेत्र की पाश्र्वनाथ सिटी में चोरी की नीयत से घुसे तीन बदमाशों ने टोका-टाकी करने पर एक पड़ोसी पर पथराव कर दिया। हमले में पड़ोसी की आंख के पास चोट आई है। वारदात को अंजाम देकर बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

पाश्र्वनाथ सिटी के मकान नंबर ए/314 (मनोहर पटेल का आवास) में किरायेदार बाहर गए हुए थे। 18 फरवरी की रात करीब 2 बजे सूने मकान से खटखट की आवाज सुनकर सामने रहने वाले अर्जुन सिंह पिता मांगीलाल बाहर आए। अर्जुन सिंह जब अकेले ही जांच करने पहुंचे, तो बरामदे में छिपे तीन बदमाश बाहर निकल आए। अर्जुन के ललकारने पर बदमाशों ने पथराव शुरू कर दिया। जिससे पत्थर लगने से अर्जुन की आंख के पास गंभीर चोट आई। पकड़े जाने के डर से बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए रफूचक्कर हो गए।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

Related Articles

Write a review