Popup Image
Advertisement

पीएचई का बिगड़ा सिस्टम ठीक करने निगमायुक्त उतरे मैदान में, आधी रात को पहुंच गए कंट्रोलरूम

बोले- सारी टंकियां पूरी क्षमता से भरनी चाहिए

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नगरनिगम पीएचई के बिगड़े ढर्रे को सुधारने के लिए निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा ने मोर्चा संभाल लिया है। वह अचानक आधी रात को देवासगेट स्थित पीएचई कंट्रोलरूम पहुंच गए और मातहतों से दो टूक कहा सारी टंकियां पूरी क्षमता से भरी जाना चाहिए। उन्होंने टंकी प्रभारियों से वन टू वन चर्चा की।

दरअसल पर्याप्त पानी की उपलब्धता के बावजूद डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम सही होने के कारण आए दिन शहर में पानी की क्राइसिस पैदा हो रही है। सर्दियों के मौसम में तो पीएचई विभाग की यह लापरवाही ढंक गई थी लेकिन गर्मी का सीजन शुरू होते ही लोगों में नाराजगी फैलने लगी। पार्षद इस मुद्दे पर सबसे ज्यादा परेशान हैं, क्योंकि नाली, गटर, पानी और स्ट्रीट लाइट के लिए लोग उन्हें ही घेरते हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण के कारण फिलहाल नाली-गटर, सफाई और स्ट्रीटलाइट की समस्या तो कम सामने आ रही है लेकिन पानी सप्लाई नहीं होने की परेशानी बनी हुई है। यह दिक्कत भी पुराने शहर में ज्यादा ही बनी हुई है।

Advertisement

यह किया निगमायुक्त ने

रजिस्टर में सभी 44 टंकियों की सप्लाई चैक की। उनका लेवल जांचा। यह भी देखा कि लेवल ठीक नहीं होने पर प्रेशर से जलप्रदाय कैसे किया जा सकता है।

Advertisement

कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री को रात में जागकर टंकियों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

 टंकी प्रभारी व विभागीय कर्मचारियों को लीकेजिंग एवं पानी का अपव्यय रोकने का कहा।

अवैध नल कनेक्शन, बकाया बिल राशि, मोटर जब्ती की स्थिति में जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए।

चौड़ीकरण मार्गों वाले इलाकों में खासतौर पर जल सप्लाई की मॉनिटरिंग करने का कहा।

लापरवाही : काम रखा धीमा, मलबा भी नहीं हटाया, लगा 5-5 लाख का जुर्माना

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मानसून की आहट के बीच नगरनिगम ने अपने निर्माण कामों में लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। ढाबा रोड चौड़ीकरण में मलबा नहीं उठाने पर निर्माण कंपनी बिलीफ बिल्डकॉन पर पांच लाख और रात्रिकालीन शिफ्ट में काम नहीं कर रही रीगल टॉकिज कॉम्प्लेक्स बना रही श्याम डेवलपर्स पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।

दरअसल निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा रात में सड़क चौड़ीकरण और निगम के कामों का मुआयना करने निकले थे। रात 1 बजे उन्होंने कोयला फाटक से अपना मुआयना शुरू किया और कंठाल, सती गेट, तेलीवाड़ा, टंकी चौक होते हुए सत्यनारायण मंदिर पहुंचे। लौटते में उन्होंने निर्माणाधीन रीगल टॉकीज शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का काम भी देखा। तेलीवाड़ा चौराहा पर पीक्यूसी सड़क का काम रात में भी चल रहा था लेकिन ढाबारोड से सत्यनारायण मंदिर तक मलबा नहीं हटाया गया था। ऐसे में आयुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए 5 लाख का जुर्माना कंपनी पर लगा दिया।

इसी तरह रीगल टॉकीज शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एवं पार्किंग में रात्रिकालीन शिफ्ट के दौरान कार्य की गति बेहद धीमी थी। ऐसे में संबंधित ठेकेदार पर 5 लाख रुपए की पैनल्टी लगाई गई है। निगम आयुक्त ने रात्रिकालीन शिफ्ट में चौड़ीकरण कार्य के दौरान मलबे को हटाने एवं कार्य को गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए। कंठाल चौराहे पर साइड नाली निर्माण कार्य को तीव्र गति से पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें